May 11, 2026

अनूपपुर में मकान के मलबे में दबने से 3 लोगों की मौत, CM मोहन यादव ने जताया शोक; मुआवजे का किया ऐलान

69

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शनिवार को एक मकान गिर गई। इसके मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हैं। सीएम मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजा राशि का ऐलान किया है।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 3 मंजिला मकान अचानक भर-भराकर गिर गई। इस हादसे के बाद मलबे में कई लोग फंस गए। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक मलबे में से 6 लोगों को बाहर निकाला गया है। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर है। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख प्रकट किया है। इसके साथ ही उन्होंने मुआवजा राशि का भी ऐलान किया है।

मलबे से निकाले गए 6 लोग

इस दर्दनाक हादसे के बाद अनूपपुर के एसपी मोती उर रहमान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की स्थिति की जानकारी ली। इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया गया है। एसपी मोती उर रहमान ने जानकारी देते हुए कहा, “कल शाम से बचाव अभियान जारी है। 6 लोगों को बचाया जा चुका है, जिनमें से 3 की मौत हो गई है और 3 की हालत स्थिर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होटल की संरचना बहुत कमजोर थी, जिससे इमारत ढह गई। हमने धारा 304 A और 290 के तहत मामला दर्ज किया है। बचाव अभियान अपने अंतिम चरण में है।”

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed