May 11, 2026

गुजरात: दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर, ड्राइवर की मौत, ट्रक की केबिन में फंसा दूसरा ड्राइवर, लगाता रहा मदद की गुहार

33

वलसाड में दो ट्रकों के बीच टक्कर से कई एक ड्राइवर की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। ट्रक ड्राइवर का स्टीयरिंग व्हील से नियंत्रण हट गया और उसने सड़क पर आ रहे कई वाहनों को टक्कर मार दी।

गुजरात में वलसाड जिले के कपराडा के कुंभघाट पर दो ट्रक के बीच भयंकर एक्सीडेंट में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई जबकि दूसरा ट्रक ड्राइवर फंस गया। हादसा कितना भयंकर था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रक एक हिस्सा पूरा चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद नानापोंडा नासिक हाइवे पर जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही एम्बुलेंस और पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया।

ट्रक की केबिन में फंसा व्यक्ति लगाता रहा मदद की गुहार

मिली जानकारी के अनुसार, जब सामान से लदा एक ट्रक कुंभ घाट से नीचे उतर रहा था, तो अचानक उसका ब्रेक काम करना बंद कर गए। बेकाबू ट्रक ने सड़क पर आ रहे अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। इसमें एक ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि दूसरा ड्राइवर घंटों तक केबिन में फंसा रहा। वह लोगों से बचाने की गुहार लगाता रहा…बचो लो…बचा लो…। कई सारी कोशिश करने के बाद उसे बाहर निकालने में सफलता मिली और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

पहले भी कुंभघाट में हो चुका है हादसा

इससे पहले फरवरी 2026 में वलसाड जिले के कुंभघाट में एक खड़ी ट्रक से कार टकरा जाने से सात लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना उस समय हुई थी, जब दोनों वाहन पहाड़ी रास्ते से नीचे उतर रहे थे, तभी कार को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार एक खड़ी ट्रक से टकरा गई। कार में सवार सात लोगों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने पास के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल थी। मारे गए लोग करपाड़ा तालुका के अंबा जंगल गांव के रहने वाले थे और जब यह हादसा हुआ, तब वे नाना पोंडा जा रहे थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed