May 11, 2026

दिल्ली से बड़ी खबर, महाठग सुकेश चंद्रशेखर को राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत

lo

महाठग सुकेश चंद्रशेखर को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत तो मिली है लेकिन वह अभी जेल में ही रहेगा क्योंकि 5 और मामले हैं, जिनमें उसे जमानत नहीं मिली है।

नई दिल्ली: महाठग सुकेश चंद्रशेखर को राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल गई है।

क्या है पूरा मामला?

महाठग सुकेश चंद्रशेखर को PMLA (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है। यह मामला दो पत्ती चुनाव चिह्न (AIADMK के चुनाव चिन्ह से जुड़ा कथित रिश्वत/धोखाधड़ी केस) से जुड़ा है।

हालांकि सुकेश चंद्रशेखर अभी जेल में ही रहेगा। उसके खिलाफ कुल 31 केस दर्ज हैं। इनमें से 26 मामलों में उसे जमानत मिल चुकी है लेकिन बाकी 5 मामलों में अभी जमानत नहीं मिली है।

सुकेश चंद्रशेखर कौन है?

सुकेश चंद्रशेखर ठगी के खेल का उस्ताद है। कर्नाटक के बेंगलुरु में जन्मा सुकेश, बिशप कॉटन बॉयज स्कूल (बैंगलौर) से पढ़ा है। इसके बाद उसने मधुरै यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। उसकी शादी अभिनेत्री लीना मारिया पॉल से हुई, जो न सिर्फ उनकी जीवनसाथी बनी बल्कि ठगी के कई मामलों में उसकी साथी भी रही।

सुकेश की धोखाधड़ी की कहानी बहुत पहले शुरू हो चुकी थी। मात्र 17 साल की उम्र में ही उसे पहली बार गिरफ्तार किया गया था। उस समय उसने अपने ही परिवार के एक करीबी दोस्त को 1.5 करोड़ रुपये का चूना लगाया था। बॉलीवुड में भी सुकेश की चर्चा रही। कई अभिनेत्रियों से उसका नाम जुड़ा , जिसकी वजह से उसका नाम अक्सर हाई-प्रोफाइल सोशल सर्कल में लिया जाता था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed